रिपोर्ट-अतुल कुमार जैन
सुरवाया थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे-27 पर शनिवार सुबह घने कोहरे के चलते बड़ा हादसा हो गया। अमोला घाटी के पास एक के बाद एक पांच वाहन आपस में भिड़ गए। दुर्घटना में ट्रक, बस और कार समेत कुल पांच वाहन शामिल थे। गनीमत यह रही कि किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई, हालांकि कुछ लोगों को मामूली चोटें आईं, जिनका पास के अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया।

कैसे हुआ हादसा?
शनिवार की सुबह जिले में घना कोहरा छाया हुआ था, जिससे दृश्यता 50 मीटर से भी कम हो गई। इसी कोहरे के कारण एक मुर्गी दाना से भरा ट्रक झांसी की ओर जाते समय अमोला घाटी के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। पलटे हुए ट्रक को देखकर पीछे से आ रही एक बस, एक अन्य ट्रक और एक कार भी एक-दूसरे से टकरा गईं। इस घटना में दो अन्य वाहन भी प्रभावित हुए, लेकिन उन्हें मामूली नुकसान हुआ।








