शिवपुरी में मंदिर के बहाने बुजुर्ग महिला से ठगी : डेढ़ लाख की सोने की चेन लेकर फरार हुए चार बदमाश, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

SHARE:

रिपोर्ट-अतुल कुमार जैन
शिवपुरी | शहर के देहात थाना क्षेत्र में राधारमण मंदिर रोड पर एक 60 वर्षीय महिला के साथ ठगी का मामला सामने आया है। घटना तब घटी जब मीना अग्रवाल नामक महिला अपने घर के बाहर बैठी थीं। इस दौरान दो अलग-अलग बाइकों पर सवार चार युवकों ने उन्हें बातों में उलझाकर उनकी सोने की चेन लेकर फरार हो गए। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

  • देहलीज पर बुजुर्ग से ठगी, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
  • शिव मंदिर के नाम पर बुजुर्ग को गुमराह कर डेढ़ लाख की चेन लूटी
  • ठगी का शिकार हुईं 60 वर्षीय महिला, पुलिस कर रही जांच
  • बाइक सवार चार युवकों ने बुजुर्ग से की सोने की चेन की ठगी
  • शिवपुरी में बढ़ती घटनाएं: बुजुर्ग महिलाओं पर लुटेरों की नजर

ऐसे दिया वारदात को अंजाम?

राधारमण मंदिर के पास रहने वाली मीना अग्रवाल शाम करीब 5:20 बजे अपने घर के बाहर बैठी थीं। तभी चार युवक दो बाइकों पर वहां पहुंचे। इनमें से एक युवक उनके पास आकर बैठ गया, जबकि बाकी तीन थोड़ी दूरी पर बाइक के पास खड़े रहे।
युवक ने महिला से कहा कि उसकी मां गंभीर रूप से बीमार हैं और वह शिव मंदिर में पैसे चढ़ाकर उनकी तबीयत ठीक होने की मन्नत मांगना चाहता है। इसके बाद युवक ने महिला से आग्रह किया कि उनकी सोने की चेन से कुछ नोटों को छुआ दे, जिससे यह मन्नत अधिक प्रभावी हो।
महिला युवक की बातों में आ गईं और उन्होंने अपनी सोने की चेन उतारकर उसे दी। युवक ने चेन को नोटों से छुआने का नाटक किया और जैसे ही मौका मिला, वह तेजी से अपने साथियों के पास गया। सभी बदमाश बाइक पर बैठकर वहां से फरार हो गए।

बुजुर्ग महिला ने शोर मचाया, लेकिन बदमाश हुए रफूचक्कर

महिला ने घटना के तुरंत बाद शोर मचाया, लेकिन तब तक बदमाश दूर जा चुके थे। लूटी गई सोने की चेन की कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस की जांच और पिछले मामले

सूचना मिलने पर देहात थाना प्रभारी रत्नेश यादव ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं।
गौरतलब है कि तीन महीने पहले गांधी पार्क इलाके में भी इसी तरह की वारदात हुई थी, जिसमें एक वृद्ध दंपति से सोने की चेन छीनी गई थी। उस घटना के आरोपी अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

पुलिस की अपील

शहरवासियों को सतर्क रहने की सलाह देते हुए पुलिस ने अपील की है कि अजनबियों से बातचीत करते समय सावधानी बरतें और अपने कीमती सामान को सार्वजनिक स्थानों पर दिखाने से बचें।
इनका कहना है…
“हमने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट की कायमी कर कुछ टीमें बदमाशों की तलाश में लगा दी है। जल्द ही बदमाशों को पकड़ने की कार्रवाई की जाएगी।”
रत्नेश सिंह यादव, टीआई, देहात

ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते सबसे लोकप्रिय हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म 🖱️www.tejasreporter.com पर📱आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे में
📰 “दैनिक तेजस रिपोर्टर” www.tejasreporter.com सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिक तकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ मैं पंकज जैन ✍🏻 और मेरे सहयोगी अब ⏱️24X7 आप तक देश विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं। सभी अपडेट्स व नोटिफिकेशन प्राप्ति के लिए नीचे दिए गए बेल आइकन पर क्लिक कर अभी सब्सक्राइब करें।
Tejas Reporter
Author: Tejas Reporter

Join us on:

सबसे ज्यादा पड़ गई
Marketing Hack4u