शिवपुरी की बेटियां बनीं साहस और कर्तव्य का अनोखा उदाहरण : रितिका ने पिता को मुखाग्नि देकर तोड़े रूढ़िवादी बंधन

SHARE:

रिपोर्ट-अतुल कुमार जैन
शिवपुरी | बेटियों को अब घर की कमजोर कड़ी मानने का समय बीत चुका है। वे न केवल माता-पिता का सहारा बन रही हैं, बल्कि समाज में स्थापित रूढ़ियों को भी तोड़ रही हैं। शिवपुरी के तारकेश्वरी कॉलोनी में शुक्रवार को ऐसा ही एक प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला, जब एक बेटी ने अपने पिता के अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी निभाई और अपनी कर्तव्यनिष्ठा से समाज में बेटियों की शक्ति का परिचय दिया।

तारकेश्वरी कॉलोनी के निवासी मनोज भसीन (55), जो पोस्ट ऑफिस से जुड़ी एक एजेंसी में खाते खोलने और जमा राशि का कार्य संभालते थे, का गुरुवार को हार्ट अटैक के कारण आकस्मिक निधन हो गया। उनके परिवार में दो बेटियां हैं—बड़ी बेटी मानसी, जो दिल्ली में नौकरी करती हैं, और छोटी बेटी रितिका, जो चेन्नई की एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं। मनोज भसीन ने अपने जीवन में दोनों बेटियों को बेटे के समान मानते हुए उनका पालन-पोषण किया।

चेन्नई से आई बेटी ने निभाई अंतिम कर्तव्य की जिम्मेदारी 

पिता के निधन की खबर सुनते ही बड़ी बेटी मानसी दिल्ली से तुरंत शिवपुरी पहुंच गईं, जबकि रितिका को चेन्नई से आने में समय लगा। शुक्रवार की सुबह जब रितिका शिवपुरी पहुंची, तो उन्होंने परिजनों से कहा कि वह अपने पिता का अंतिम संस्कार करेंगी। समाज और परिवार ने इस निर्णय का पूर्ण समर्थन किया।

रीति-रिवाजों के साथ दी मुखाग्नि

शव यात्रा के दौरान दोनों बहनों की आंखें नम थीं, लेकिन रितिका ने अपने कर्तव्य को निभाने में कोई कमी नहीं छोड़ी। मुक्तिधाम में रीति-रिवाजों के साथ उन्होंने अपने पिता को मुखाग्नि दी। इस दौरान परिजन और आसपास के लोग बेटियों के साहस की सराहना करते नजर आए।

रितिका का यह कदम समाज को यह संदेश देता है कि बेटियां किसी भी स्थिति में बेटों से कम नहीं हैं। यह घटना न केवल रूढ़िवादी सोच को चुनौती देती है, बल्कि बेटियों को अपनी जिम्मेदारी निभाने का हौसला भी देती है।
समाज में नई लहर : बेटियों का बढ़ता सम्मान
इस घटना ने यह साबित किया कि बेटियां आज हर मोर्चे पर बेटों के बराबर खड़ी हैं। रितिका के साहस और उनकी बड़ी बहन मानसी के साथ ने यह दिखा दिया कि बेटियां हर उस स्थान पर पहुंच सकती हैं, जहां अब तक केवल बेटों को देखा जाता था।

ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते सबसे लोकप्रिय हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म 🖱️www.tejasreporter.com पर📱आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे में
📰 “दैनिक तेजस रिपोर्टर” www.tejasreporter.com सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिक तकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ मैं पंकज जैन ✍🏻 और मेरे सहयोगी अब ⏱️24X7 आप तक देश विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं। सभी अपडेट्स व नोटिफिकेशन प्राप्ति के लिए नीचे दिए गए बेल आइकन पर क्लिक कर अभी सब्सक्राइब करें।
Tejas Reporter
Author: Tejas Reporter

Join us on:

सबसे ज्यादा पड़ गई
Marketing Hack4u