रिपोर्ट-अतुल कुमार जैन
अयोध्या के लिए अनोखी यात्रा पर निकले राजदास त्यागीखनियांधाना के पास जय घाटी स्थित गढ़ सरकार हनुमान मंदिर से 50 वर्षीय साधु राजदास त्यागी ने अपनी अद्वितीय यात्रा प्रारंभ की है। वह दिसंबर महीने से लेटकर अयोध्या जाने का कठिन तप कर रहे हैं। शीतलहर और घने कोहरे के बावजूद, साधु राजदास प्रतिदिन 5 किलोमीटर की यात्रा लेटकर पूरी कर रहे हैं। साधु वेश में वह इस संकल्प को पूरा करने के लिए केवल फलाहार ग्रहण करते हैं और निराहार रहते हैं। प्रातः यात्रा आरंभ करते समय वह मौन व्रत धारण करते हैं, जिससे उनका मनोबल और आस्था प्रबल होती है।
स्थानीय निवासी पूनम यादव और कार्तिक रजक ने बताया कि यह यात्रा रामनवमी या गंगा दशहरा तक अयोध्या पहुंचने की उम्मीद है। इस कठिन तपस्या में उनके शिष्य भी उनका साथ दे रहे हैं।

-
हनुमान भक्त राजदास त्यागी का अयोध्या तक लेटकर सफर
-
बिना भोजन, केवल फलाहार पर निर्भर साधु की प्रेरणादायक तपस्या
-
जेरा घाटी का गढ़ सरकार मंदिर बना आस्था और विकास का केंद्र
-
अखंड रामायण पाठ और गौशाला : ग्रामीण सहयोग से जीवंत हुआ हनुमान मंदिर
-
साधु राजदास का त्याग और समर्पण : एक मिसाल








