रिपोर्ट-अतुल कुमार जैन
शिवपुरी | सहरिया क्रांति के नेतृत्व में मंगलवार को सैकड़ों आदिवासी लोगों ने शिवपुरी की सड़कों पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए एक विशाल रैली का आयोजन किया। रैली का उद्देश्य सहरिया आदिवासी समाज की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाना और उनके समाधान की मांग करना था। प्रदर्शनकारियों ने लाल पट्टियां बांधकर “भ्रष्टाचार बंद करो” और “आदिवासी समाज को न्याय दो” जैसे गगनभेदी नारे लगाए।
रैली के समापन पर सहरिया क्रांति के सदस्यों ने जिला कलेक्टर कार्यालय में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें राशन माफिया, वन विभाग के भ्रष्टाचार, भूदान घोटाले, आदिवासी भूमि पर अवैध कब्जे, और शहरी क्षेत्रों में कुटीर आवास स्वीकृति जैसी प्रमुख समस्याओं का जिक्र किया गया।

-
भ्रष्टाचार के खिलाफ सहरिया क्रांति का जबरदस्त आंदोलन
-
मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन में उठाए गए आदिवासी हितों के मुद्दे
-
राशन माफिया पर शिकंजा कसने की मांग, शिवपुरी में रैली
-
सहरिया क्रांति की हुंकार: “आदिवासी समाज को न्याय दो”
-
समस्याओं पर कार्रवाई नहीं हुई तो होगा शिवपुरी बंद

उन्होंने बताया कि सुनाज क्षेत्र में जांच दल को तीन दिनों के भीतर भेजा जाएगा और दोषी राशन माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।






