राजेश जैन (दद्दू), नांदणी
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस ने आज नांदणी जिनबिंब पंचकल्याणक महोत्सव के दौरान घोषणा की कि राज्य सरकार नांदणी मठ को ‘A ग्रेड’ का दर्जा देने के लिए हरसंभव प्रयास करेगी। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन की शुरुआत “जय जिनेंद्र” कहकर की, जिससे समस्त जैन समाज में उत्साह की लहर दौड़ गई।
मुख्यमंत्री फडणवीस ने महोत्सव के आयोजनकर्ताओं, विशेष रूप से श्री राजेंद्र यड्रावकर और राहुल आवाडे के प्रयासों की सराहना की, जिनकी बदौलत यह भव्य आयोजन सफल हो पाया। उन्होंने पंचकल्याणक महोत्सव के दौरान आचार्य भगवन श्री विशुद्ध सागर महाराज और नांदणी मठ के जिनसेन भट्टारक स्वामीजी के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

-
नांदणी मठ को ‘A ग्रेड’ दर्जा दिलाने के लिए विशेष प्रयास करेंगे: देवेंद्र फडणवीस
-
जिनबिंब पंचकल्याणक महोत्सव में मुख्यमंत्री ने किया महाकाव्य का विमोचन
-
जैन धर्म के लिए मुख्यमंत्री का बड़ा कदम: नांदणी मठ को मिलेगा उच्च दर्जा
-
वीर सेवा दल ने 400 से अधिक स्वयंसेवकों के साथ महोत्सव को बनाया सफल
-
नांदणी में उमड़ा जनसैलाब, मुख्यमंत्री ने “जय जिनेन्द्र” के साथ किया अभिवादन
मुख्यमंत्री ने किया महाकाव्य का विमोचन :
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी द्वारा रचित “वस्तुव महाकाव्य” का विमोचन किया। उन्होंने नमोस्तु शासन जयवंत हो का उद्घोष करते हुए जैन धर्म के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।
गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति :
इस अवसर पर राज्य के कई प्रमुख राजनेता और समाजसेवी भी उपस्थित थे। इनमें कैबिनेट मंत्री हसनसो मुश्रीफ, प्रकाश आबिटकर, अशोक माने, प्रकाश आवाडे, अमल महाडिक, सुरेश खाडे, राजू शेट्टी, निवेदिता माने, दक्षिण भारत जैन सभा के अध्यक्ष भालचंद्र पाटील और अन्य कई विशिष्ट व्यक्तित्व शामिल थे।
वीर सेवा दल की महत्वपूर्ण भूमिका :
महोत्सव में वीर सेवा दल के 403 स्वयंसेवकों ने अतिथियों का स्वागत और व्यवस्था संभालने में उल्लेखनीय योगदान दिया। सोमवार को 400 से अधिक स्वयंसेवक नांदणी मठ में आगंतुकों की सेवा और सत्कार में लगे रहे।
ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते सबसे लोकप्रिय हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म 🖱️www.tejasreporter.com पर📱आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे में
📰 “दैनिक तेजस रिपोर्टर” www.tejasreporter.com सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिक तकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ मैं पंकज जैन ✍🏻 और मेरे सहयोगी अब ⏱️24X7 आप तक देश विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं। सभी अपडेट्स व नोटिफिकेशन प्राप्ति के लिए नीचे दिए गए बेल आइकन पर क्लिक कर अभी सब्सक्राइब करें।

Author: Tejas Reporter
222