अतुल कुमार जैन
भारतीय रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी श्री बृजेश कुमार गुप्ता, जो अपने अनुकरणीय योगदान और नेतृत्व क्षमता के लिए प्रसिद्ध हैं, 31 दिसंबर 2024 को अपनी सेवा से सेवानिवृत्त हुए। रेलवे के बुनियादी ढांचे को एक नई दिशा देने वाले श्री गुप्ता ने अपने अद्वितीय करियर में समर्पण और उत्कृष्टता के मानक स्थापित किए। अब सेवानिवृत्ति के बाद, वे अपने जन्मस्थान पिछोर में सामाजिक सेवा की नई शुरुआत कर रहे हैं।
“मंडल रेल प्रबंधक, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी ,मुख्य सुरक्षा अधिकारी सहित विभिन्न प्रमुख पदों पर कार्य किया”







