रिपोर्ट-बीपीआर
भोपाल | रवींद्र भवन में आयोजित 31वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी में देशभर के बाल वैज्ञानिकों ने अपने नवाचारी प्रोजेक्ट्स का प्रदर्शन किया। छात्रों ने पर्यावरण, जल, वायु, मृदा और ऊर्जा संरक्षण से जुड़े विचारों और योजनाओं को प्रस्तुत करते हुए इन क्षेत्रों में सुधार के लिए कदम उठाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर पर्यावरण-संस्कृति संरक्षण एवं मानव कल्याण ट्रस्ट के प्रतिनिधि सुशील कुमार जैन और ग्वालियर के साइंस सेंटर की शिक्षिका हेमलता पालीवाल ने बच्चों को प्रेरित किया।








