रिपोर्ट-राकेश कुमार जैन
रायसेन | मध्यप्रदेश वैश्य महासम्मेलन 2025 के बहुरंगी कैलेंडर का प्रदेशभर में वितरण जारी है। रविवार को बरेली, उदयपुरा और देवरी में जिला अध्यक्ष विनोद कुमार जैन (RNG) के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने एक दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए विषय सम्मेलन के विशेष कैलेंडर वितरित किए। इस अवसर पर वैश्यों के सामाजिक, सांस्कृतिक और संगठनात्मक महत्व को रेखांकित किया गया।

-
औबेदुल्लागंज, बाड़ी, बरेली, उदयपुरा और देवरी में कैलेंडर वितरण कार्यक्रम
-
वैश्य महासम्मेलन ने नववर्ष पर किया बहुरंगी कैलेंडर का वितरण
-
वैश्यों के हितों की रक्षा हमारी प्राथमिकता” – जिलाध्यक्ष विनोद जैन
-
2025 के कैलेंडर वितरण के साथ संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान
जिला अध्यक्ष विनोद कुमार जैन (RNG) ने सभा को संबोधित करते हुए संगठन की सक्रियता बढ़ाने और नए सदस्यों को जोड़ने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने वैश्यों के हितों की रक्षा और सामाजिक सुरक्षा को संगठन का प्रमुख उद्देश्य बताया। बहुउद्देशीय कैलेंडर की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि यह कैलेंडर जिलेभर में नि:शुल्क वितरित किया जा रहे हैं। उन्होंने सभी वैश्यों से संगठन से जुड़ने का आह्वान किया।









