रिपोर्ट-राकेश कुमार जैन
रायसेन | मध्यप्रदेश वैश्य महासम्मेलन 2025 के बहुरंगी कैलेंडर का प्रदेशभर में वितरण जारी है। रविवार को औबेदुल्लागंज में जिला अध्यक्ष विनोद कुमार जैन (RNG) के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने एक दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कैलेंडर वितरित किए। इस अवसर पर वैश्यों के सामाजिक, सांस्कृतिक और संगठनात्मक महत्व को रेखांकित किया गया।

-
वैश्य महासम्मेलन ने नववर्ष पर किया बहुरंगी कैलेंडर का वितरण
-
वैश्यों के हितों की रक्षा हमारी प्राथमिकता” – जिलाध्यक्ष विनोद जैन
-
2025 के कैलेंडर वितरण के साथ संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान
-
औबेदुल्लागंज, बरेली और बाड़ी में कैलेंडर वितरण
जिला अध्यक्ष विनोद कुमार जैन (RNG) ने सभा को संबोधित करते हुए संगठन की सक्रियता बढ़ाने और नए सदस्यों को जोड़ने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने वैश्यों के हितों की रक्षा और सामाजिक सुरक्षा को संगठन का प्रमुख उद्देश्य बताया। बहुउद्देशीय कैलेंडर की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि यह कैलेंडर जिलेभर में नि:शुल्क वितरित किया जा रहे हैं। औबेदुल्लागंज से इसकी वितरण प्रक्रिया को आज पुनः आरंभ करते हुए उन्होंने सभी वैश्यों से संगठन से जुड़ने का आह्वान किया।

इस दौरान विनोद कुमार जैन (RNG), जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष नमिता अग्रवाल, मनीष जैन (जिला महामंत्री), वरिष्ठ समाजसेवी विद्या अग्रवाल, संयम जैन (युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष), शैलेश अग्रवाल (तहसील अध्यक्ष गौहरगंज), राजीव जैन (मीडिया प्रभारी), समेत अन्य पदाधिकारी और बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने संगठन की भावी योजनाओं पर चर्चा करते हुए एकजुटता और समर्पण का संकल्प लिया।









