रिपोर्ट-राकेश जैन
रायसेन | जिले में विगत दिनों एक अप्रिय घटना घटी, जब गढ़ी से गैरतगंज की ओर जा रही 11 जैन साध्वियों के साथ कुछ उपद्रवी तत्वों ने असभ्य व्यवहार किया। इस घटना की जानकारी मिलते ही जैन समाज ने तत्परता से पुलिस को सूचना दी।
पुलिस अधीक्षक पंकज पांडे के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार और एसडीओपी श्रीमती प्रतिभा शर्मा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस ने अपनी सतर्कता और सक्रियता का परिचय देते हुए मात्र एक घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।








