रिपोर्ट-अतुल जैन शिवपुरी | शिवपुरी में एक महिला को थाने के बाहर रील बनाना महंगा पड़ गया। एक महिला ने पिछोर थाने के बाहर फिल्मी गाने पर रील बनाया था, जो अब काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस रील को लेकर थाना की ओर से महिला के खिलाफ नोटिस जारी किया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक महिला कुछ दिन पहले अपने वाहन दुर्घटना के सिलसिले में थाने पहुंची थी। थाने से लौटते समय उसने फिल्मी गाने पर रील बनाई और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। यह पहली बार नहीं है जब इस महिला ने इस तरह का वीडियो बनाया हो। बताया गया है कि वह पहले भी शासकीय दफ्तरों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर फेमस होने के लिए इस तरह के वीडियो बनाकर उन्हें वायरल कर चुकी है।
महिला की रील सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसे गंभीरता से लेते हुए महिला को नोटिस जारी किया जा रहा है। महिला के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।
जितेंद्र मावई, थाना प्रभारी पिछोर
ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते सबसे लोकप्रिय हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म 🖱️www.tejasreporter.com पर📱आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे में 📰 “दैनिक तेजस रिपोर्टर” www.tejasreporter.com सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिक तकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ मैं पंकज जैन ✍🏻 और मेरे सहयोगी अब ⏱️24X7 आप तक देश विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं। सभी अपडेट्स व नोटिफिकेशन प्राप्ति के लिए नीचे दिए गए बेल आइकन पर क्लिक कर अभी सब्सक्राइब करें।