स्थानीय संवाददाता
मंडीदीप | शहर में रविवार को मंगल बाजार स्थित सामुदायिक भवन में नगर पालिका द्वारा प्रतिवर्ष गणतंत्र दिवस पर आयोजित खेल महाकुम्भ के संबंध में नगर के सरकारी एवं निजी स्कूल संचालको की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमे लगभग 75 स्कूल संचालक उपस्थित हुए। इस प्रतियोगिता में शहर के सभी 120 स्कूलों के 15 सौ बच्चे भाग लेंगे। प्रतियोगिता का आयोजन 5 जनवरी से 23 जनवरी तक किया जाएगा।








