संवाददाता-प्रेमनारायण राजपूत
बरेली | रविवार को प्रोग्रेसिव पेंशनर संगठन तहसील शाखा गौहरगंज के अध्यक्ष प्रेम नारायण राजपूत के नेतृत्व में पेंशनरों का एक प्रतिनिधिमंडल बरेली शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित वार्षिक उत्सव में शामिल हुआ। इस कार्यक्रम में जिले की सभी तहसील शाखाओं के पदाधिकारी और सदस्यों ने भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9:00 बजे हुई। इस अवसर पर गौहरगंज से प्रेम नारायण राजपूत, देवी प्रसाद मंडली, शरद परसाई, हेमराज वर्मा, हेमराज मीणा, बालकृष्ण वर्मा, श्री मेहरा, हरिप्रसाद, और राघवेंद्र श्रीवास्तव सहित कई पेंशनर उपस्थित रहे। रायसेन जिले के जिला अध्यक्ष हनुमान प्रसाद शर्मा, औबेदुल्लागंज से मालवी, सिलवानी से इब्राहिम भाई, गैरतगंज से सुल्तानपुर के विश्वकर्मा सहित अन्य तहसीलों के अध्यक्ष भी अपनी-अपनी टीम के साथ कार्यक्रम में उपस्थित हुए।
मुख्य मांगे और प्रस्ताव :
-
कार्यक्रम में उपस्थित सभी पेंशनरों ने अपने विचार साझा किए और विभिन्न मांगें उठाईं।
-
प्रत्येक तहसील शाखा के लिए एक कार्यालय आवंटित किया जाए।
-
सभी पेंशनरों को ₹1000 मासिक चिकित्सा भत्ता दिया जाए।
-
छत्तीसगढ़ की धारा 49 को समाप्त कर मध्य प्रदेश में ही कर्मचारियों के आदेश जारी किए जाएं।
-
पुराने समय का बकाया एरियर सरकार द्वारा शीघ्र भुगतान किया जाए।
-
सरकारी एंबुलेंस सेवाओं में चालकों की तैनाती सुनिश्चित की जाए ताकि आपातकालीन स्थितियों में मरीजों को समय पर चिकित्सा सहायता मिल सके।
विशेष सम्मान और स्वागत :
कार्यक्रम में 500 से अधिक पेंशनर उपस्थित हुए। प्रोग्रेसिव पेंशनर संगठन तहसील शाखा बरेली के अध्यक्ष ठाकुर ने सभी का शाल, श्रीफल, और एक बैग देकर सम्मानपूर्वक स्वागत किया।








