मेरठ के जगदीश मंडपम में महामंडल विधान का आयोजन : आचार्य श्री ज्ञेयसागर जी ने दिया 101 दिवसीय धर्म पदयात्रा के लिए आशीर्वाद

SHARE:

रिपोर्ट-बीपीआर
मेरठ, उत्तरप्रदेश | संगठन के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी आकाश जैन जानकारी देते हुए बताया कि मेरठ के प्रतिष्ठित जगदीश मंडपम में 27 दिसंबर 2024 को श्री समवशरण महामंडल विधान का भव्य आयोजन हुआ। इस अवसर पर विश्व जैन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संजय जैन ने ससंघ विराजमान पूज्य आचार्य श्री 108 ज्ञेयसागर मुनिराज से आगामी 101 दिवसीय श्री नेमि गिरनार धर्म पदयात्रा के लिए मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया। यह पदयात्रा 23 मार्च 2025 को दिल्ली से प्रारंभ होकर 2 जुलाई 2025 को भगवान नेमिनाथ की मोक्ष स्थली गिरनार जी पर संपन्न होगी।
इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष श्री संजय जैन ने धर्मसभा को संबोधित करते हुए श्री नेमि गिरनार पदयात्रा की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यह 1500 किमी की यह यात्रा विभिन्न राज्यों के जैन समाज को एकजुट करने, भगवान नेमिनाथ की मोक्षस्थली के दर्शन कराने और अहिंसा एवं भाईचारे का संदेश देने का एक सशक्त माध्यम होगी। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि वे परिवार और मित्रों सहित इस यात्रा में भाग लें और तीर्थ वंदना के माध्यम से पुण्य अर्जित करें।

HEADLINES…
  • आचार्य श्री के आशीर्वाद से श्री नेमि गिरनार धर्म पदयात्रा को मिली नई ऊर्जा
  • मेरठ में महामंडल विधान: ऐतिहासिक पदयात्रा की शुरुआत का साक्षी बना जगदीश मंडपम
  • भगवान नेमिनाथ की मोक्ष स्थली तक धर्म और एकता का संदेश लेकर जाएगी पदयात्रा
  • दिल्ली से गिरनार तक 101 दिनों की पदयात्रा: विश्व जैन संगठन का प्रेरणादायक कदम
  • महिलाओं और युवाओं को जोड़ने की पहल: संगठन का बड़ा अभियान
महिलाओं और युवाओं की भागीदारी पर विशेष जोर :
संगठन की महिला प्रकोष्ठ संयोजिका रुचि जैन ने विधान में उपस्थित महिलाओं को प्रेरित किया कि वे अपने परिवारों के साथ इस पदयात्रा में सक्रिय भागीदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि भगवान नेमिनाथ के मोक्षकल्याणक के पावन अवसर पर गिरनार जी की वंदना करना हर श्रद्धालु के लिए अत्यंत शुभ होगा।
युवा प्रकोष्ठ के महामंत्री सागर जैन और संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री यश जैन ने धर्मसभा में यात्रा के आयोजन की विस्तृत योजना प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि आचार्य श्री ने यात्रा के निर्विघ्न संपन्न होने की मंगल कामना करते हुए सभी को इस ऐतिहासिक धर्मयात्रा में सम्मिलित होने का आशीर्वाद दिया।
विशेष अतिथियों का योगदान और समर्थन :
विधान में नवागढ़ से पधारे ब्रह्मचारी श्री निशांत भैया ने पदयात्रा के महत्व को रेखांकित करते हुए संगठन के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने गिरनार यात्रा में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रेरित किया।
सरधना और आसपास के क्षेत्रों से संगठन के युवा प्रकोष्ठ के सदस्य संयम जैन, अरिहंत जैन, निमित जैन सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और आयोजन को सफल बनाने में योगदान दिया।

ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते सबसे लोकप्रिय हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म 🖱️www.tejasreporter.com पर📱आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे में
📰 “दैनिक तेजस रिपोर्टर” www.tejasreporter.com सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिक तकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ मैं पंकज जैन ✍🏻 और मेरे सहयोगी अब ⏱️24X7 आप तक देश विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं। सभी अपडेट्स व नोटिफिकेशन प्राप्ति के लिए नीचे दिए गए बेल आइकन पर क्लिक कर अभी सब्सक्राइब करें।
Tejas Reporter
Author: Tejas Reporter

Join us on:

सबसे ज्यादा पड़ गई