सीएम को पत्र लिखकर की आर्थिक सहायता की मांग, बोले- गबन करने वालों पर हो सख्त कार्रवाई

SHARE:

रिपोर्ट-अतुल जैन
शिवपुरी | गंभीर वित्तीय संकट का सामना कर रहे शिवपुरी जिला सहकारी बैंक की मदद के लिए अब केंद्रीय मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बड़ी पहल की है। सिंधिया ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर बैंक को अतिशीघ्र आर्थिक सहायता उपलब्ध कराए जाने की मांग की है। ताकि अमानतदारों को उनकी जमा राशि लौटाई जा सके एवं क्षेत्र के किसानों की लेनदेन प्रक्रिया शुरू हो सके। सिंधिया ने अपने पत्र के साथ शिवपुरी कलेक्टर के पत्र को संलग्न करते हुए इस संकट को हल करने के लिए बैंक की अंशपूंजी 142.31 करोड़, ब्याज माफी योजना के तहत शेष राशि 14.46 करोड़ एवं सामान्य बैंक लिमिट के लिए 70 करोड़ की सहायता राशि प्रदान करने की मांग उठाई है।

केंद्रीय मंत्री ने बैंक की खराब माली हालत की ओर सीएम का ध्यान आकर्षित कराते हुए लिखा कि बैंक पर क्षेत्र के किसानों की गहरी निर्भरता है, विशेष रूप से खाद, बीज और कृषि आवश्यकताओं की आपूर्ति के लिए। वर्तमान वित्तीय संकट ने किसानों के बीच गंभीर चिंता और असुरक्षा का माहौल पैदा कर दिया है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति पर संकट गहरा गया है और आजीविका पर भारी दबाव पड़ रहा है। साथ ही उन्होंने बैंक में वित्तीय अनियमितता एवं गबन करने वाले दोषियों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते सबसे लोकप्रिय हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म 🖱️www.tejasreporter.com पर📱आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे में
📰 “दैनिक तेजस रिपोर्टर” www.tejasreporter.com सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिक तकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ मैं पंकज जैन ✍🏻 और मेरे सहयोगी अब ⏱️24X7 आप तक देश विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं। सभी अपडेट्स व नोटिफिकेशन प्राप्ति के लिए नीचे दिए गए बेल आइकन पर क्लिक कर अभी सब्सक्राइब करें।
Tejas Reporter
Author: Tejas Reporter

Join us on:

सबसे ज्यादा पड़ गई
Marketing Hack4u