रिपोर्ट-बीपीआर, इंदौर
INDORE | भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और प्रख्यात अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन पर जैन समाज समेत समस्त देश ने गहरा शोक व्यक्त किया है। धर्म और समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय प्रचारक श्री राजेश जैन दद्दू ने इसे देश के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि हमने एक ऐसे विद्वान और दूरदर्शी नेता को खो दिया है, जिन्होंने भारत की आर्थिक और सामाजिक दिशा को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया।
इंदौर जैन समाज के वरिष्ठ सदस्य डॉ. जैनेन्द्र जैन ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह के कार्यकाल में जैन समुदाय को विशेष पहचान और सम्मान प्राप्त हुआ। उनके शासन में जैन समुदाय को अल्पसंख्यक का दर्जा मिला, जो पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री प्रदीप जैन आदित्य के प्रयासों और डॉ. सिंह की समावेशी सोच का परिणाम था।
-
HEADLINES…
-
डॉ. मनमोहन सिंह: जैन समुदाय ने किया अपूरणीय योगदान को नमन
-
आर्थिक सुधारों के जनक के निधन पर जैन समाज ने जताया शोक
-
ब्रिटिश लाइब्रेरी उद्घाटन से अल्पसंख्यक दर्जे तक: डॉ. सिंह का योगदान
-
भारत को वैश्विक मंच पर प्रतिस्पर्धी बनाने वाले नेता को अंतिम विदाई
-
सादगी, सेवा और समर्पण: डॉ. मनमोहन सिंह का प्रेरणादायक जीवन







