रिपोर्ट-अतुल जैन
शिवपुरी | खनियाधाना जनपद पंचायत के ग्राम खिरकिट, बसाहर, बामोर खुर्द, और क्यारा में 26 दिसंबर, गुरुवार को मुख्यमंत्री जनकल्याण शिविर का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पिछोर क्षेत्र के विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन और गांव की कन्याओं के चरण वंदन के साथ किया गया, जिससे भारतीय संस्कृति और परंपराओं को विशेष रूप से दर्शाया गया।
विधायक ने शिविर के दौरान पात्र लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत लाभ प्रदान किए। इनमें आयुष्मान कार्ड, खाद्यान्न पात्रता पर्ची, लाड़ली लक्ष्मी योजना, नि:शुल्क साइकिल वितरण, और जनमन आवास योजना जैसी योजनाएं शामिल थीं। कार्यक्रम में मौजूद लाभार्थियों ने योजनाओं का लाभ पाकर संतोष और खुशी जाहिर की।
-
HEADLINES…
-
जनता की सेवा के लिए हर पल तत्पर विधायक प्रीतम सिंह!
-
मुख्यमंत्री जनकल्याण शिविर में बांटे गए सैकड़ों लाभ
-
पिछोर की जनता को योजनाओं का सीधा लाभ!
-
गांव-गांव पहुंच रहे हैं आपके विधायक, समस्याएं सुन रहे हैं मौके पर!
-
सरकार की योजनाओं से बदलेगी ग्रामीणों की जिंदगी!
अपने संबोधन में विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने कहा, “मध्यप्रदेश सरकार गरीब और जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी सरकार की योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास कर रही हैं। मैं पिछोर की जनता की सेवा के लिए हमेशा तत्पर हूं। जनता की समस्याओं को सुनने और उनका समाधान करने के लिए मैं नियमित रूप से जनसुनवाई करता हूं। मेरा लक्ष्य हर गांव में पहुंचकर आपकी समस्याओं का समाधान करना है।

इस दौरान जिला पंचायत सदस्य सियाराम लोधी, विधायक प्रतिनिधि हरबान सिंह लोधी, करण सिंह लोधी, राजेश केवट, ईदल सिंह, खनियाधाना के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मोगराज मीणा, तहसीलदार रामनरेश आर्य सहित अन्य विभागीय अधिकारी, कर्मचारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। सभी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।







