रक्तदान शिविर संपन्न – प्लेजर ग्रुप निरंतर 9 वर्षो से युवाओं को कर रहा है रक्तदान के प्रति जागृत।

SHARE:

रिपोर्ट – राजू अतुलकर
मंडीदीप | मंगल बाजार स्थित सामुदायिक भवन परिसर में प्लेजर ग्रुप द्वारा गत दिवस रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें प्लेजर ग्रुप के सदस्यों के अलावा विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ताओं सहित जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया ।
इससे पूर्व शिविर में बतोर मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष व वर्तमान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेंद्र अग्रवाल द्वारा श्री गणेश प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर शिविर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर वेश्य महासभा के जिला अध्यक्ष व आर. एन.जी कंस्ट्रक्शन कंपनी के निदेशक विनोद जैन, पूर्व एनएसयूआई नगर अध्यक्ष व वरिष्ठ कांग्रेस सदस्य जीवन चौकसे, पूर्व हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष व वरिष्ठ भाजपा सदस्य प्रेम शंकर साहू, वार्ड 5 के पूर्व पार्षद व वरिष्ठ भाजपा सदस्य परितोष राय, वार्ड 14 के पार्षद प्रतिनिधि शेर सिंह चौहान,सामाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मण राय,कॉन्ट्रैक्टर व भाजपा सदस्य अरविंद चौहान,कॉन्ट्रैक्टर व भाजपा युवा नेता भगवान सिंह गुर्जर, वार्ड 12 से प्रार्थना चौहान आदि उपस्थित रहे।
शिविर के संयोजक विशाल चौकसे ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्रुप के अध्यक्ष आकाश चौकसे एवं सतलापुर निवासी नीरज लोवंशी के पिता श्री जगदीश लोवंशी की पुण्य स्मृति में विगत 9 वर्षों से निरंतर 25 दिसंबर को रक्तदान शिविर का सफलतम आयोजन किया जा रहा है। शिविर का मुख्य उद्देश्य है किसी जरूरतमंद को समय पर रक्त प्रदान कर उसकी जिंदगी बचाने में अपना छोटा सा सहयोग प्रदान करना और समाज में रक्तदान के प्रति युवाओं में प्रेरणा जगाना ।
अभी तक ग्रुप सैकड़ो यूनिट रक्त, शिविर के माध्यम से दान करा चुका है । प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी ग्रुप से अंकित चौकसे, वैभव लोवंशी, आदर्श तिवारी, सहित परितोष राय, जितेंद्र मीणा, मिथिलेश रघुवंशी, अनुज गोयल, विक्की यादव, राहुल अग्रवाल आदि ने रक्तदान किया।
कोरोना काल में कराया भोजन –
ग्रुप के संयोजक ने जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना जैसी महामारी में ग्रुप के सदस्यों ने अपनी जान की परवाह किए बिना नगर तथा भोपाल में जरूरतमंदों को भोजन के पैकेट, पानी की बोतल, मास्क और सैनिटाइजर वितरित किए ।
सर्दी के मौसम में बांटते हैं कंबल
कड़ाके की सर्दी में ग्रुप के सदस्यों द्वारा प्रतिवर्ष जरूरतमंद लोगों को ऊनी, गर्म कपड़े व कंबल वितरण सहित अनेक सामाजिक व सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लिया जाता हैं।

ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते सबसे लोकप्रिय हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म 🖱️www.tejasreporter.com पर📱आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे में
📰 “दैनिक तेजस रिपोर्टर” www.tejasreporter.com सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिक तकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ मैं पंकज जैन ✍🏻 और मेरे सहयोगी अब ⏱️24X7 आप तक देश विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं। सभी अपडेट्स व नोटिफिकेशन प्राप्ति के लिए नीचे दिए गए बेल आइकन पर क्लिक कर अभी सब्सक्राइब करें।
Raju Atulkar
Author: Raju Atulkar

"पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, जिम्मेदारी भी है…" साल 2015 से कलम की स्याही से सच को उजागर करने की यात्रा जारी है। समसामयिक मुद्दों की बारीकियों को शब्दों में ढालते हुए समाज का आईना बनने की कोशिश। — राजू अतुलकर, तेजस रिपोर्टर डिजिटल

Join us on:

सबसे ज्यादा पड़ गई
Marketing Hack4u