रिपोर्ट-अतुल जैन
पिछोर, शिवपुरी | नहर जोडो परियोजना के तहत केन बेतवा लिंक राष्ट्रीय परियोजना का छतरपुर के खजुराहो से शिलान्यास किया गया है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छतरपुर में आयोजित कार्यक्रम में परियोजना का शिलान्यास किया और जनता को संबोधित किया।
इस कार्यक्रम का प्रसारण शिवपुरी जिले में भी किया गया। यहां शिवपुरी के पिछोर में जिला स्तरीय किसान सम्मेलन का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया।
HEADLINES…
-
पिछोर में किसान सम्मेलन में शामिल हुए प्रभारी मंत्री
-
केन- बेतवा लिंक राष्ट्रीय परियोजना का हुआ शिलान्यास
-
पिछोर और करेरा के 214 गांवों को सिंचाई का मिलेगा लाभ
-
प्रधानमंत्री मोदी ने किया केन-बेतवा परियोजना का शिलान्यास, किसानों को मिलेगी राहत
-
सिंचाई क्षमता बढ़ने से पिछोर-करैरा क्षेत्र में होगी फसल उत्पादकता में वृद्धि
-
नदी जोड़ो परियोजना का सपना साकार, पिछोर और करेरा के किसानों को मिलेगा पर्याप्त पानी
-
लोवर उर सिंचाई परियोजना से जल स्तर और पेयजल में होगा सुधार
प्रदेश के ऊर्जा मंत्री और शिवपुरी जिले के प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर कार्यक्रम में अतिथि के रूप में शामिल हुए और उन्होंने पिछोर और करेरा की जनता को संबोधित किया। प्रभारी मंत्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि केन बेतवा लिंक परियोजना के अंतर्गत लोवर उर वृहद सिंचाई परियोजना से शिवपुरी जिले में पिछोर खनियाधाना और करेरा के 214 गांव के किसान लाभान्वित होंगे। इससे इस क्षेत्र में सिंचाई क्षमता बढ़ेगी जिसका लाभ किसान भाइयों को होगा। अच्छी सिंचाई होने से फसल उत्पादकता में भी वृद्धि होगी। इसके अलावा जल स्तर में सुधार होगा और पेयजल की उपलब्धता होगी।








