अतुल जैन
शिवपुरी | केन्द्र सरकार में गृहमंत्री अमित शाह के संविधान निर्माता डॉ.भीमराव साहब अंबेडकर को लेकर दिए गए बयान के विरोध में कांग्रेस का पुरजोर विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। गत दिवस जिला कंाग्रेस कार्यालय पर जहां कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय ङ्क्षसह चौहान, पूर्व विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी व जिला उपाध्यक्ष वासित अली के द्वारा प्रेसवार्ता कर अमित शाह के विरोध में बयानबाजी की और इस्तीफा मांगा।
-
HEADLINES…
-
सैकड़ों कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देकर शाह का इस्तीफा मांगा।
-
संविधान निर्माता का अपमान करने वालों को पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं।
-
कांग्रेस और बहुजन समाज के नेताओं का संयुक्त प्रदर्शन।
-
अंबेडकर पर भाजपा का हमला देश की समन्वयवादी नींव को कमजोर करता है।







