रिपोर्ट-राकेश जैन
रायसेन | 25 दिसंबर 2024 का दिन मध्यप्रदेश के खजुराहो के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा। इस दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा बहुप्रतीक्षित केन-बेतवा लिंक परियोजना का शिलान्यास किया जाएगा, जो जल प्रबंधन और क्षेत्रीय विकास के क्षेत्र में एक मील का पत्थर साबित होगी।
रायसेन जिले का झिरी गांव मंगलवार को एक ऐतिहासिक आयोजन का साक्षी बना। यहां बेतवा नदी के उद्गम स्थल पर लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने विधिवत पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर 108 पवित्र कलशों में बेतवा नदी का जल भरा गया। ये कलश श्रद्धा और पर्यावरण संरक्षण के प्रतीक के रूप में खजुराहो के लिए रवाना किए गए।








