रिपोर्ट-राकेश जैन
Raisen (M.P.) । रायसेन जिले में पुलिस ने एक नाबालिग बच्चे के अपहरण के मामले को सुलझाते हुए बरेली और बाड़ी से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया और बच्चे को सुरक्षित बचा लिया। इस पूरी कार्रवाई के दौरान आईजी और डीआईजी ने रातभर निगरानी की।
मामला बरेली थाना क्षेत्र के महेश्वर गांव का है, जहां मंगलवार शाम को 13 साल के बच्चे को कट्टा दिखाकर बदमाशों ने अगवा कर लिया। इसके बाद उन्होंने बच्चे के परिवार से 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी। परिजन ने तुरंत पुलिस से संपर्क किया।

पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर एक सर्च ऑपरेशन शुरू किया और बुधवार सुबह तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
कोचिंग से लौटते वक्त हुआ अपहरण :
मंगलवार शाम 5 बजे बच्चा कोचिंग से लौट रहा था। रास्ते में एक मारुति वैन ने उसे रोका और रास्ता पूछने के बहाने वैन में खींच लिया। बदमाशों ने बच्चे को कनपटी पर कट्टा तानकर अपने कब्जे में ले लिया।
बड़ी बहन से मांगी फिरौती :
बच्चे के पिता ने बताया कि अपहरण के बाद बदमाशों ने उनके बेटे के फोन से उनकी भोपाल में पढ़ाई कर रही बेटी को कॉल कर फिरौती की मांग की। इसके बाद बेटी ने यह जानकारी परिवार को दी। थोड़ी देर बाद अपहरणकर्ताओं ने पिता को भी कॉल कर 10 लाख रुपये देने की धमकी दी।
200 से अधिक पुलिसकर्मियों ने संभाला मोर्चा :
सूचना मिलते ही पुलिस ने आईजी मिथिलेश कुमार शुक्ला और डीआईजी रैंक के अधिकारियों की निगरानी में ऑपरेशन शुरू किया। 200 से अधिक पुलिसकर्मियों की टीम ने बरेली और बाड़ी इलाके में छापेमारी की।
जाल बिछाकर पकड़े आरोपी :
पुलिस ने बच्चे के पिता को फिरौती की रकम के साथ अपहरणकर्ताओं के बताए स्थान पर भेजा। जैसे ही आरोपी पैसे लेने पहुंचे, पुलिस ने मौके पर तीन बदमाशों को दबोच लिया और बच्चे को सुरक्षित बरामद कर लिया।
कार लोन चुकाने के लिए रची साजिश :
पुलिस जांच में पता चला कि आरोपियों ने कार का लोन चुकाने के लिए यह वारदात की। गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी आपस में रिश्तेदार हैं। इनमें शिवम साहू (28), दीपक साहू (22), और शुभम साहू (22) शामिल हैं। आरोपियों के पास से मारुति वैन, मोटरसाइकिल, एयर पिस्टल, और डंडे बरामद किए गए।
परिवार की कोशिशें और पुलिस की कार्रवाई :
पिता ने बताया कि उन्होंने 5 लाख रुपये का इंतजाम कर लिया था और अपहरणकर्ताओं से बार-बार गुजारिश की कि उनके बेटे को छोड़ दिया जाए। पुलिस की सूझबूझ और योजनाबद्ध तरीके से ऑपरेशन के कारण बच्चे को सुरक्षित छुड़ा लिया गया।
इनका कहना…
“मामले की सूचना मिलते ही टीम सक्रिय हुई और लगातार निगरानी के बाद सफलता प्राप्त की। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मिथलेश शुक्ला, आई.जी.नर्मदापुरम
ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते सबसे लोकप्रिय हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म 🖱️www.tejasreporter.com पर📱आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे में 📰 “दैनिक तेजस रिपोर्टर” www.tejasreporter.com सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिक तकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ मैं पंकज जैन ✍🏻 और मेरे सहयोगी अब ⏱️24X7 आप तक देश विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।
सभी अपडेट्स व नोटिफिकेशन प्राप्ति के लिए नीचे दिए गए बेल आइकन पर क्लिक कर अभी सब्सक्राइब करें।








