भगवती के नाम की महिमा अद्भुत, अनजाने में स्मरण करने पर भी पूर्ण होती है मनोकामना : आचार्य नरेंद्र शास्त्री

SHARE:

📰 संयम जैन
मंडीदीप | सप्तपद दिवस के अवसर पर आयोजित देवी पुराण कथा में आचार्य नरेंद्र शास्त्री जी (इटारसी) ने भगवती के नाम और बीज मंत्र की महिमा का विस्तार से वर्णन करते हुए कहा कि मां भगवती की कृपा असीम और अद्भुत है। यदि कोई व्यक्ति अनजाने में या भूलवश भी भगवती का नाम स्मरण कर ले, तो भी माता उसकी मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं। आचार्य श्री ने कथा प्रसंग सुनाते हुए बताया कि कौशल देश में एक मूर्ख ब्राह्मण रहता था।

उसके पिता ने उसे शिक्षा देने का बहुत प्रयास किया, लेकिन वह ज्ञान अर्जित नहीं कर पाया। समाज द्वारा लगातार उपहास किए जाने से दुखी होकर वह गंगा तट पर चला गया और संकल्प लिया कि जीवन में सदैव सत्य बोलेगा।

एक दिन एक व्याध घायल सूअर का पीछा करते हुए उसके पास पहुंचा और पूछा कि क्या उसने सूअर को देखा है। उसी समय ब्राह्मण के मुख से अनजाने में भगवती का बीज मंत्र उच्चारित हो गया। माता भगवती उसकी सत्यनिष्ठा और निष्कपट भाव से प्रसन्न हुईं और उसे दुर्लभ विद्या का वरदान प्रदान किया।
इसके बाद वह “सत्यव्रत” नाम से प्रसिद्ध हुआ।
आचार्य नरेंद्र शास्त्री जी ने कहा कि भगवती का स्मरण व्यक्ति के जीवन को बदल सकता है और मां की कृपा से अज्ञान भी ज्ञान में परिवर्तित हो जाता है।

कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतिदिन सुबह 11 बजे से 12 बजे तक राजराजेश्वरी सहस्त्रार्चन भी कराया जा रहा है। कथा के दौरान रंभ-क्रम्भ, महिषासुर जन्म एवं महिषासुर वध सहित भगवती के विभिन्न दिव्य चरित्रों का भावपूर्ण वर्णन किया गया।
                                        Advertisement
आचार्य श्री ने बताया कि आगामी कथा में शुंभ-निशुंभ वध, चंड-मुंड वध, रक्तबीज जन्म एवं वध जैसे प्रसंगों का वर्णन किया जाएगा।

खाकी की शेरनी! कौन हैं लेडी सिंघम SDOP शीला सुराना, एक तेज-तर्रार पुलिस ऑफिसर की प्रेरणादायी कहानी

देवी पुराण कथा श्रवण के लिए नगर के गणमान्य नागरिकों सहित हजारों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ प्रतिदिन उमड़ रही है, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।
                                              Advertisement

ये ख़बर आपने पढ़ी देश के तेजी से बढ़ते लोकप्रिय हिंदी न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म
🖱️www.tejasreporter.com पर
📱आज तेजी से बदलते परिवेश में जहां हर क्षेत्र का डिजिटलीकरण हो रहा है, ऐसे में
📰 “दैनिक तेजस रिपोर्टर
सटीक समाचार और तथ्यात्मक रिपोर्ट्स लेकर आधुनिक तकनीक से लैस अपने डिजिटल प्लेटफार्म पर प्रस्तुत है। अपने निडर, निष्पक्ष, सत्य और सटीक लेखनी के साथ…
 मैं पंकज जैन ✍🏻 और मेरे सहयोगी अब ⏱️24X7 आप तक देश विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं।
ऐसी ही ताज़ा और अहम ख़बरों के लिए जुड़े रहें! सभी अपडेट्स व नोटिफिकेशन प्राप्ति के लिए नीचे दिए गए बेल आइकन पर क्लिक कर अभी सब्सक्राइब करें।
PANKAJ JAIN
Author: PANKAJ JAIN

पत्रकारिता में 2009 से सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। "दैनिक अग्निबाण" में लंबी पारी के बाद "SCN NEWS" सहित कई संस्थानों में न्यूज़ डेस्क का नेतृत्व किया। वर्तमान में सा. "क्राइम अगेंस्ट न्यूज", दैनिक "तेजस रिपोर्टर" और कई डिजिटल प्लेटफार्म के संपादकीय प्रमुख हैं। सामाजिक सरोकारों, विशेषकर हाशिए पर खड़े वर्ग और अन्याय के मुद्दों पर लेखन में विशेष रुचि रखते हैं। इसके साथ ही "जिनोदय" और "पंकज का पंच" जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के निदेशक हैं, जो जनचेतना और वैचारिक संवाद को बढ़ावा देने का माध्यम हैं।

Join us on:

सबसे ज्यादा पड़ गई